रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटा

मुंबई, 25 अगस्त (वार्ता) निजी और सार्वजनिक बैंकों के डॉलर की खरीद बढ़ने से सोमवार को रुपया 3.75 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.5625 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। यह 14.50 पैसे की मजबूती के साथ 87.38 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 87.3475 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ी। हालांकि बाद में निजी और सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर खरीद बढ़ने से रुपया 87.6150 रुपये तक कमजोर हुआ। अंत में यह 87.5625 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 27.50 पैसे टूटकर 87.5250 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से भी भारतीय मुद्रा पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये को ज्यादा नहीं टूटने दिया।

Next Post

मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म

Mon Aug 25 , 2025
रीवा। मनगवां थाना अन्तर्गत एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दो आरोपी पिछले दो माह से दुष्कर्म कर रहे थे. जब पीडि़ता गर्भवती हुई तब इसकी जानकारी परिजनो को हुई और मनगवां थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया है. जिसमें पुलिस ने दो आरोपियो को […]

You May Like