यादव ने शासकीय सेवकों को दी बधायी

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ते की दर में 4 प्रतिशत की वृद्धि पर बधाई दी है।
आधिकारिक जानकारी में डॉ यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार ने तय किया है कि अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए वर्तमान महंगाई भत्ते की दर जो 42 है, उसे बढ़ाकर 46 प्रतिशत किया जाए, इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सातवें वेतनमान के अंतर्गत एक जुलाई 2023 से इसे मध्यप्रदेश में लागू करने का निर्णय हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई भत्ते यथासमय वृद्धि की जाएगी। अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही राज्य शासन के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी को महंगाई भत्ते में वृद्धि की राशि पात्रतानुसार समय पर देने का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री को मंत्रालय स्थित उनके कक्ष में अनेक कर्मचारी बंधुओं ने भेंट की और महंगाई भत्ते की राशि में वृद्धि के आदेश जारी होने पर आभार व्यक्त किया। कर्मचारी संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने भी डॉ यादव से भेंट कर कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Post

फ्लैट में पिता-पुत्र की निर्मम हत्या, बेटी लापता

Fri Mar 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email डबल मर्डर केस में दुष्कर्म के आरोपी पर संदेह, छानबीन में जुटी पुलिस सिविल लाइन में खौफनाक वारदात से फैली सनसनी जबलपुर। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे मिलेनियम कॉलोनी स्थित फ्लैट मेंं कातिल ने खौफनाक वारदात को […]

You May Like