रुपया 27 पैंसे टूटा

मुंबई, 22 अगस्त (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और बैंकों द्वारा डॉलर की मांग आने से सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को रुपये में 27.50 पैसे की गिरावट रही और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.5250 रुपये का बिका। इससे पहले गुरुवार को यह 87.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय मुद्रा पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 12.50 पैंसे टूटकर 87.3750 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 87.3250 रुपये और निचला स्तर 87.55 रुपये प्रति डॉलर रहा। अंत में यह गत दिवस के मुकाबले 27.50 पैंसे टूटकर बंद हुआ।

निजी और सार्वजनिक बैंकों ने आज डॉलर की खरीद बढ़ा दी। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट से रुपया कमजोर हुआ है। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया।

 

Next Post

सड़क पर तड़प रहे युवक की सीएमएचओ ने बचाई जान

Fri Aug 22 , 2025
दतिया। ग्वालियर रोड एनएच-44 पर सखी बाबा मुक्तिधाम के पास घायल युवक को देखकर सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने गाड़ी रुकवाई, मौके पर प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच सकी। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy […]

You May Like