जमीनी विवाद में जमकर गोलियां चलीं, 3 जख्मी

मुरैना: नूराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोखूटी गांव के भोज का पुरा में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 10 बीघा जमीन के विवाद को लेकर जमकर गोलियां चलीं। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती कराया गया है।

हमलावरों ने ब्रजमोहन पुत्र रघुवीर सिंह, कुमर पुत्र रघुवीर सिंह और उनकी मां पर अचानक हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसके छर्रे ब्रजमोहन के हाथ और कान में जा लगे। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।

Next Post

टैरिफ मामले में भारत 'महाराज' है, अमेरिकी डिप्लोमैट पीटर नवारो का बयान

Fri Aug 22 , 2025
व्हाइट हाउस के पूर्व व्यापार सलाहकार ने भारत पर लगाया टैरिफ बढ़ाने का आरोप। वाशिंगटन डीसी, 22 अगस्त (वार्ता): व्हाइट हाउस के पूर्व व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर टैरिफ यानी आयात शुल्क के मामले में ‘महाराज’ होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत लगातार अमेरिकी उत्पादों […]

You May Like