रोजगार मेले से जिले के 329 छात्र-छात्राओं को हुआ लाभ

इटारसी। शासकीय एमजीएम कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार मेला युवाओं के लिए अवसरों का सेतु बना। मेले में कुल 728 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 267 का प्राथमिक चयन हुआ तथा 63 युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ मिला। रोजगार दिलाने हेतु 17 निजी कंपनियों और 8 शासकीय विभागों ने स्टॉल लगाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 151 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा के निर्देशन में यह मेला महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य भवन में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया। उद्घाटन मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को मेले का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टी. प्रतीक राव, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, डीआईसी महाप्रबंधक प्रकाश इंडोले, जिला रोजगार अधिकारी डॉ. श्याम कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने स्टॉल्स का अवलोकन किया।

एसडीएम प्रतीक राव ने छात्रों को स्मार्टफोन का उपयोग स्मार्ट तरीके से कर संप्रेषण कौशल बढ़ाने की प्रेरणा दी। मेले के सफल आयोजन में कॉलेज प्राध्यापकगण, प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. पवन कुमार अग्रवाल व अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरे ने किया।

Next Post

फील्ड मैनेजर की हत्या का तीसरा आरोपी अरेस्ट

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: महाराजपुरा में नशा मुक्ति केंद्र में बैंक के फील्ड मैनेजर की हत्या के तीसरे आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र के पास से गिरफ्तार कर – लिया। पुलिस की पकड़ में आए तीसरे आरोपी का नाम भगवान सिंह उर्फ धर्मेन्द्र सिंह जादौन […]

You May Like