CBSE: अब आकार के अनुसार तय होगी कक्षाओं में छात्रों की संख्या

भोपाल:भीड़भाड़ वाले माहौल में पढ़ाई की समस्या को खत्म करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी कक्षा में बच्चों की संख्या उसके आकार और उपलब्ध जगह के आधार पर तय होगी। एक विद्यार्थी को कम से कम एक वर्गमीटर जगह मिलना अनिवार्य होगा।

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि मान्यता का नवीनीकरण भी इन्हीं मानकों पर आधारित होगा। सबसे ज्यादा असर मल्टीस्टोरी इमारतों में संचालित स्कूलों पर पड़ेगा।
नियमों के अनुसार एक कक्षा में अधिकतम 40 छात्र ही रहेंगे। वहीं, स्कूल भवन के कुल निर्मित क्षेत्रफल के आधार पर सेक्शन की संख्या तय की जाएगी।

उदाहरण के तौर पर, 1000 वर्गमीटर निर्मित क्षेत्रफल वाले स्कूल को अधिकतम आठ सेक्शन और 1800 वर्गमीटर वाले स्कूल को 15 सेक्शन की अनुमति मिलेगी।
प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी पर ये नियम लागू होंगे। सीबीएसई का कहना है कि इन प्रावधानों से बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

Next Post

हर जिले में बनेगा गीता भवन, कैबिनेट बैठक में निर्णय

Tue Aug 19 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। गीता भवन धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों […]

You May Like