बाल्टिक और नॉर्डिक देशों ने यूक्रेन के प्रति अटूट समर्थन की पुष्टि की

रीगा, 17 अगस्त (वार्ता) यूरोप के बाल्टिक और नॉर्डिक इलाके के आठ देशों ने शनिवार को एक संयुक्त बयान जारी यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अपने अटूट समर्थन” की पुष्टि की।

संयुक्त बयान में कहा गया है कि केवल यूक्रेन ही अपना भविष्य तय कर सकता है इन देशों में लातविया, डेनमार्क, एस्टोनिया, आइसलैंड, लिथुआनिया, नॉर्वे, फ़िनलैंड और स्वीडन शामिल हैं। इन देशों के नेताओं ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन के बिना, यूक्रेन पर कोई निर्णय नहीं हो सकता और यूरोप के बिना, यूरोप पर कोई फैसला नहीं हो सकता। उन्होंने यूक्रेन को अपने दृढ़ समर्थन और इस संकट को खत्म करने की कोशिशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया।

बयान में कहा गया है कि इंसाफ और स्थायी शांति के लिए युद्धविराम और यूक्रेन के लिए विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी की जरुरत है। यूक्रेन को भविष्य में किसी भी हमले से बचाने के लिए मजबूत प्रतिबद्धतायें चाहिए।

यूक्रेन मसले पर अमेरिका की तत्परता का स्वागत करते हुए, इन देशों ने कहा कि यूक्रेनी सेनाओं या अन्य देशों से उसके सहयोग पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यूक्रेन को इन देशों के निरंतर सैन्य समर्थन और रूस को रोकने के लिए यूरोप की सुरक्षा को मज़बूत करने के प्रयासों पर भी ज़ोर देते हुए कहा कि जब तक रूस अपने हमले जारी रखेगा, तब तक वे रूसी अर्थव्यवस्था कमजोर करने के लिए प्रतिबंधों और व्यापक आर्थिक उपायों को और कड़ा करते रहेंगे”।

 

 

Next Post

ट्रम्प 22 अगस्त तक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन के पक्ष में

Sun Aug 17 , 2025
वाशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं से कहा है कि वह 22 अगस्त तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन आयोजित करना चाहते हैं। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्री ज़ेलेंस्की ने […]

You May Like