सीहोर, 22 मई मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के भोपाल इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के पास आज 70 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली, जिसकी पहचान बिहार के भागलपुर क्षेत्र मे रहने वाले रंगलाल के नाम से हुई है। रंगलाल अपने परिवार के साथ कुब्रेश्वर धाम आया हुआ था। वह नहाने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल इंदौर हाईवे पर एक ढाबे के पास एक 70 वर्षीय वृद्ध की लाश मिली। बिहार के भागलपुर क्षेत्र में रहने वाले रंगलाल अपने परिवार के साथ चार दिन पहले कुंडेश्वर धाम आया हुआ था। नहाने गया लेकिन लौटा नहीं था, जिस पर उसके परिजनों ने रंगलाल के गायब होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी कायम की थी। आज मिले शव की पहचान रंगलाल के रूप में हुई है। मृत्यु का कारण अभी तक पता नहीं चला है।
Next Post
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सर्किट हाऊस पर आज शाम 7 बजे तक
Wed May 22 , 2024