राखी बंधवाने के बाद युवक की करंट से मौत

छिंदवाड़ा। चौरई के पालादौन में रक्षाबंधन पर खुशियां मातम में बदल गईं। बिजली विभाग के ठेका कर्मी राजेश वर्मा ने बहन से राखी बंधवाई और जीवनभर रक्षा का वादा किया, लेकिन ट्रांसफार्मर सुधारते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। दो साथी घायल हैं और जिला अस्पताल में इलाजरत हैं। घटना ने परिजनों को सदमे में डाल दिया, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोप है कि बिजली कर्मियों को सेफ्टी उपकरण नहीं दिए जाते। उधर, सांवरी बाजार की निकिता यादव की भी भाई को राखी बांधने जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर छिंदवाड़ा में भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat Aug 9 , 2025
छिंदवाड़ा।विश्व आदिवासी दिवस पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा रानी दुर्गावती चौक से पोला ग्राउंड तक भव्य रैली निकाली गई. पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियां डीजे की धुन पर नृत्य करते हुए शामिल हुए. पोला ग्राउंड में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि महापौर विक्रम आहके […]

You May Like