डिपो चौराहा से एम्स और नीलबड़ से एयर पोर्ट तक हर ओर गड्ढों से पटी हैं भोपाल की सड़कें

भोपाल: राजधानी भोपाल की सड़कें बारिश थमने के दो रोज बाद भी जलभराव से पटी हैं. डिपो चौराहा, जवाहर चौक, 10 व 12 नंबर मार्केट, जहांगीराबाद, भोपाल स्टेशन, पुलिस मुख्यालय, नीलबड़, लालघाटी, एयरपोर्ट मार्ग, करोंद मंडी और साकेत नगर एम्स रोड इन सभी इलाकों की सड़कें बारिश के बाद बुरी तरह गड्ढों से भर गई हैं। पानी हटने के बाद इन सड़कों की असलियत सामने आ गई है, जहां हर मोड़ पर गड्ढे वाहन चालकों के लिए जान का खतरा बन चुके हैं।

बारिश थमने के बाद भले ही यातायात फिर से शुरू हुआ हो, लेकिन सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोग गड्ढों में सड़क तलाशते हुए वाहन चला रहे हैं। इस सीजन की बारिश ने सड़क की असलियत को उजागर कर दिया है।

भारत टॉकीज से भोपाल स्टेशन मार्ग तक जलभराव की समस्या बनी हुई है। वहां कई दुकानों में पानी भर गया,तिराहों और संपर्क मार्गों पर जलजमाव और गड्ढों की वजह से टक्कर की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।इधर, पीडब्ल्यूडी के मुख्य इंजीनियर संजय मस्के ने कहा कि भोपाल स्टेशन मार्ग पूरी तरह दुरुस्त है और मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुभव उनकी बातों से मेल नहीं खाते। सड़कें तालाब बनी हैं और जवाबदेही का शासन-प्रशासन में कहीं कोई पता नहीं है।

Next Post

विनिर्माण उद्योग की रफ्तार जुलाई में और तेज हुई

Fri Aug 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) देश के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार जुलाई में और तेज हो गयी तथा एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) 16 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। एसएडंपी ग्लोबल के सर्वेक्षण पर आधारित विनिर्माण पीएमआई जून के 58.4 से बढ़कर जुलाई में 59.1 पर […]

You May Like