बाढ़ का पानी उतरा तो खेत में चाचा-भतीजे के शव एक दूसरे से लिपटे मिले

श्योपुर:जिले के आमलदा गांव में राजू यादव और उनके 13 साल के भतीजे शिवम की पार्वती नदी के उफनते पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह दोनों के शव खेत में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।शाम को राजू यादव और शिवम अपने खेत की तरफ गए थे। खेत में रखे पाइप और अन्य सामान को बचाने के लिए वे घर से निकले थे।

रात तक वे वापस नहीं लौटे। पहले तो परिजनों ने सोचा कि दोनों खेत पर ही रुक गए होंगे, लेकिन जब पूरी रात कोई खबर नहीं मिली और संपर्क भी नहीं हो पाया तो चिंता बढ़ गई। रातभर गांव के लोग और परिजन उन्हें ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

सुबह जब पार्वती नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो लोग फिर से खेत की तरफ पहुंचे। वहां दोनों के शव खेत में एक दूसरे से लिपटे मिले। इससे लगता है कि शायद चाचा ने भतीजे को बचाने की कोशिश की होगी, लेकिन खुद भी पानी की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Next Post

दलाई लामा के सम्मान में गीत गाने पर 'चीन' ने दो 'तिब्बती' युवकों को 'हिरासत' में लिया!

Fri Aug 1 , 2025
क्या ‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ पर ‘हमला’? ‘तिब्बत’ में ‘दमन’ जारी, अंतर्राष्ट्रीय ‘चिंता’ बढ़ी! बीजिंग, 01 अगस्त 2025: चीन ने एक बार फिर तिब्बत में अपनी सख्त नीतियों का प्रदर्शन करते हुए दो तिब्बती युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनका ‘अपराध’ सिर्फ इतना था कि उन्होंने आध्यात्मिक नेता दलाई […]

You May Like