कांग्रेसी नेताओं को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, वानखेड़े और त्रिपाठी 10 साल पुराने मामले में बरी

भोपाल।प्रदेश कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े और पार्टी प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी को से बड़ी राहत मिली है. बुधवार को भोपाल की एमपी एमएलए कोर्ट ने 10 साल पुराने विरोध प्रदर्शन से जुड़े एक मामले में दोनों नेताओं को बरी कर दिया है. त्रिपाठी ने इसे न्याय की जीत बताया है. बता दें कि एनएसयूआई में रहते हुए मार्च 2015 में दोनों नेताओं ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ व्यापम घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद हबीबगंज पुलिस ने आईपीसी की धारा 336,186,147 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था. न्यायालय ने इस मामले में दोनों नेताओं को बरी कर दिया है.

न्यायालय के फैसले पर पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने इसे न्याय की जीत करार दिया है. उन्होंने कहा कि हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि छात्र हितों में लड़ाई लड़ने पर लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दिया जाता है और कई बार कोर्ट द्वारा भी सजा सुनाई जाती है. हालांकि, इस बार न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रतिशोध की राजनीति नहीं चलेगी.

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि न्यायालय के इस फैसले से हम उत्साहित हैं और इससे हमें आमजनों की लड़ाई दोगुनी ताकत से लड़ने की प्रेरणा मिलेगी. हम गांधी-नेहरू की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं इसलिए केस, मुकदमा और जेल जाने से नहीं डरते। सत्य के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Next Post

कमिश्नर ने रीवा-सतना के लिये मांगी खाद की दो-दो रैक

Wed Jul 30 , 2025
रीवा।कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद ने संभाग में खाद की उपलब्धता तथा वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि व्यवस्थित ढंग से उपलब्?धता के अनुसार किसानों को खाद का वितरण करें ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो. कमिश्नर कार्यालय में आमंत्रित बैठक में कमिश्नर ने कहा […]

You May Like