जबलपुर: किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग व उड़द का उपार्जन करने जिले में पहले 11 खरीदी केन्द्र स्थापित किये गये थे। जिसके बाद अब किसानों की सहूलियत को देखते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा एक और नया केंद्र स्थापित कर दिया है। जिसके चलते अब जिले के 12 केंद्रों पर मूंग और उड़द की खरीदी की जाएगी
कृषि उपसंचालक डॉ एस के निगम से मिली जानकारी के अनुसार एक और नया केंद्र आठ सांवरिया वेयरहाउस चरगवा में बनाया गया है।
गोदाम स्तर पर बनाये गये इन खरीदी केन्द्रों पर केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 8 अगस्त तक पंजीकृत किसानों से ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का उपार्जन किया जायेगा। उपसंचालक डॉ निगम ने बताया कि समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए अभी तक 2444 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं।
इन जगहों पर बने हुए हैं केंद्र
राज्य शासन द्वारा घोषित उपार्जन नीति के अनुसार किसानों की सुविधा को देखते हुये 11 खरीदी केंद्र बनाए गए है। ये खरीदी केंद्र जबलपुर तहसील में बेनीखेड़ा स्थित महादेव वेयर हाउस, पनागर तहसील में हथना स्थित श्री राज वेयर हाउस, कुंडम तहसील में तिलसानी स्थित मां शारदा एग्रोपार्क, पाटन तहसील में जरोंद स्थित तेजस्व वेयर हाउस एवं मुर्रई स्थित रूद्रांश वेयर हाउस, शहपुरा तहसील में शहपुरा स्थित न्यू काकुल वेयर हाउस एवं मजीठा स्थित एमएलटी वेयर हाउस, सिहोरा तहसील में पहरेवा स्थित श्रीराम वेयर हाउस एवं घुघरी गोसलपुर स्थित श्री गोविंद वेयर हाउस तथा मझौली तहसील में दर्शनी स्थित नर्मदा इंटरप्राइजेज एवं दिनारी खमरिया स्थित शशी वेयर हाउस में स्थापित किये गये हैं।
