सतना:स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में नगर पालिक निगम सतना के अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए स्वच्छता में अपने पॉपुलेशन ग्रुप में देशभर में 12 वां स्थान एवं GFC स्टार रेटिंग में 5 स्टार प्राप्त करनेपर महापौर योगेश ताम्रकार ने निगम सभागार में धन्यवाद समारोह का आयोजन किया।इस अवसर पर महापौर श्री ताम्रकार ने शेर सिंह मीना,आयुक्त नगर पालिक निगम सतना, सत्यम मिश्रा, उपायुक्त नगर पालिक निगम सतना,स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी सिद्धार्थ सिंह,सहायक नोडल अधिकारी रोजल प्रताप सिंह,IEC टीम,संपूर्ण स्वच्छता टीम एवं निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारी को इस ऐतिहासिक सफलता को प्राप्त करने के लिए किए गए.
अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही निगम क्षेत्र की जनता को बहुत- बहुत आभार व्यक्त किया। महापौर ने आगामी वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 की रैंकिंग में GFC स्टार रेटिंग में 7 स्टार और स्वच्छता में अपने पॉपुलेशन ग्रुप में पहला स्थान प्राप्त करना है।
