राजस्व निरीक्षक की दुर्घटना में मौत

नागदा। रतलाम रोड पर राजस्व निरीक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक की मौत का कारण भी सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया है। नागदा तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक रतनलाल डामोर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार डामोर बाइक से रतलाम जा रहे थे। रतलाम रोड पर उन्हें कोई अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार गया। हादसे में डामोर के सिर में चोट आई। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जनसेवा लाया गया। यहां से उज्जैन से जाते समय नागदा और उन्हेल के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया।

Next Post

पुराने विवाद का बदला लेने के लिये ग्रामीण को मारे थे 36 चाकू हत्या के बाद शादी में भाग निकले थे आरोपी 12 घंटे में 2 को किया गिरफ्तार

Fri May 17 , 2024
उज्जैन। सुमराखेड़ी में हुई ग्रामीण की हत्या का 12 घंटे में पुलिस ने खुलासा कर दिया। गांव के 2 युवकों ने पूर्व में हुए विवाद का बदला लेने के लिये हत्या को अंजाम दिया था। दोनों को गिर तार कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। माकड़ोन के […]

You May Like