सात जुलाई से अब तक 11 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु दर्शनार्थीगण कतारबद्ध होकर मंदिर प्रबंध समिति की व्यवस्थाओं के अंतर्गत दर्शन करते हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो इस हेतु श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थायें की गई है।

7 जुलाई से 13 जुलाई तक लगभग 11,06,270-(ग्यारह लाख छ हज़ार दो सौ सत्तर) भक्तों ने प्रातः 06 बजे से रात्रि पट बंद होने तक दर्शन लाभ प्राप्त किया। इसी प्रकार चलित भस्मार्ती में लगभग 26,996 (छबीस हजार नौ सौ छियानबे) भक्तों ने भस्मार्ती के दर्शन किये।14 जुलाई श्रावण माह के प्रथम सोमवार 4,498 (चार हज़ार चार सौ अठानवे) श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान की चलित भस्मार्ती में दर्शन किये।

Next Post

देवास पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से लूटा गया माल भी जब्त

Mon Jul 14 , 2025
इंदौर: इंदौर-हरदा रोड पर चापड़ा क्षेत्र में ट्रक में चलती गाड़ी से माल चुराने की घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया. उज्जैन रेंज के पुलिस महानिरीक्षक उमेश जोगा की सतर्कता और सक्रियता के चलते दानी घाटी के दो शातिर […]

You May Like