बायां की छात्रा रश्मि का विज्ञान यात्रा में चयन

बुधनी. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बायां की छात्रा रश्मि रिछारिया राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय भारत भ्रमण दल में सम्मिलित होकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुई. शैक्षणिक यात्रा के दौरान दल के सदस्य छात्र-छात्राओं को बेंगलुरु स्थित विभिन्न वैज्ञानिक केंद्रों का भ्रमण एवं अवलोकन कराया जाएगा. जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच को नई दिशा एवं आयाम मिल सके. प्राचार्य एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं का विज्ञान के प्रति अभिरुचि एवं उपलब्धियों का परिणाम है कि कन्या शाला की छात्राओं का चयन विज्ञान प्रतियोगिताओं में हो रहा है जिससे शाला परिवार एवं ग्राम परिवार गौरवान्वित हुआ है.

Next Post

गुरू पूर्णिमा पर स्कूलों में दो दिन 9 और 10 को मनेगा उत्सव

Mon Jul 7 , 2025
सीहोर. सभी विद्यालयों में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय उत्सव मनाया जाएगा. आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयों में 10 जुलाई गुरूवार को गुरू पूर्णिमा पर 2 दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा. […]

You May Like