कर्नाटक वित्तीय संकट के कगार पर : भाजपा

बेंगलुरू, (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर अशोक ने मंगलवार को वित्तीय प्रबंधन को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य सरकार की लापरवाह उधार और अवैज्ञानिक नीतियां राज्य को दिवालियेपन की कगार पर धकेल रही हैं।

श्री अशोक ने दावा किया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए संघर्ष कर रही है, क्योंकि उनके पास धन की कमी है।

श्री अशोक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कर्नाटक के लिए एक आपदा रहे हैं और पिछले वर्ष उनकी भूलों और कुप्रबंधन के कारण राज्य का विकास रुक गया है।

उन्होंने मौजूदा वित्तीय संकट के लिए श्री सिद्धरमैया को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनकी नीतियों से वित्तीय स्थिति खराब हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिरता और विकास की संभावनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस सरकार की लापरवाह उधार और अवैज्ञानिक नीतियों ने कर्नाटक को दिवालियापन के कगार पर धकेल दिया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी धन नहीं बचा है।

” राज्य सरकार की ओर से अभी तक इन आरोपों का जवाब नहीं दिया गया है।

Next Post

अयोध्या राम मंदिर के बाद अब मथुरा की बारी : धामी

Wed May 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email चंडीगढ़, (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनने के बाद अब मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हर कार्यकाल में […]

You May Like

मनोरंजन