केरलवासियों ने वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी का स्वागत किया

वायनाड 17 जून (वार्ता) केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वायनाड लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले का स्वागत किया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष के सुधाकरन और विपक्षी नेता वी डीएस सतीशन ने उपचुनाव में वायनाड से चुनाव लड़ने के लिए प्रियंका गांधी का स्वागत किया जबकि आईयूएमएल के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ सैयद सादिक अली शाहीब थंगल ने कहा है कि प्रियंका गांधी आगामी चुनाव में वायनाड से भारी अंतर से जीत हासिल करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में प्रियंका गांधी की उपस्थिति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विरोध करने के लिए लोकसभा में इंडिया समूह को मजबूत करेगी।

यूडीएफ ने केरल की 20 लोकसभा सीटों में से 17 सीटें जीतीं।

इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की राष्ट्रीय महिला नेता और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की एनी राजा ने कहा है कि कांग्रेस को चुनाव से पहले वायनाड के लोगों को सूचित करना चाहिए था कि श्री राहुल गांधी रायबरेली से भी चुनाव लड़ेंगे। एनी राजा 2024 के लोकसभा चुनाव में वायनाड संसदीय क्षेत्र से श्री राहुल गांधी से हार गईं थी।

उन्होंने कहा कि एलडीएफ प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तय करेगा। माकपा के राज्य सचिव बिनॉय विस्वोम ने कहा कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार आगामी उपचुनाव में वायनाड सीट से चुनाव लड़ेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से श्री राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कहा है कि राहुल गांधी ने सीट छोड़कर वायनाड के लोगों को धोखा दिया है।

श्री राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों में 3.6 लाख वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

Next Post

अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव लाहौल-स्पीति से बरामद

Tue Jun 18 , 2024
केलांग, (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में ताशीगंग के पास एक खड्ड से पिछले तीन दिनों से लापता अमेरिकी नागरिक व पैराग्लाइडर ट्रेवर बोकस्टाहलर का शव रविवार को बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि अमेरिकी नागरिक बोकस्टाहलर (31) गुरुवार को स्पीति घाटी की अपनी यात्रा के दौरान लापता […]

You May Like