अबू धाबी यूएई से वोट करने आया परिवार:-अबू धाबी यूएई से एक परिवार वोट करने नेपानगर आया। शहर की एफ टाइप कॉलोनी निवासी नवीन पाराशर अपने परिवार सहित मतदान करने पहुंचे। वह अबू धाबी में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मतदान के लिए उन्होंने छुट्टी सेंक्शन कराई थी। एक दिन पहले ही मतदान के लिए शहर पहुंचे। उन्होंने आमजन को संदेश दिया कि सभी को लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेना चाहिए। इसलिए सिर्फ वोट करने यहां आए।
दूल्हे ने किया विवाह के बाद मतदान:-ग्राम बदनापुर में एक दूल्हे ने अपनी शादी संपन्न होने के कुछ ही देर बाद मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। बदनापुर के उमेश उईके ने आमजन मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस बार मतदान केंद्रां को काफी सजाया गया था। गर्मी को देखते हुए कईं जगह पंखे के साथ कूलर की भी व्यवस्था की गई थी।
आदिवासी क्षेत्रों में लगी रही लंबी कतारें :-आदिवासी क्षेत्रों में मतदान को लेकर हर बार की तरह इस बार भी खासा उत्साह रहा। महिलाएंए पुरूष काफी संख्या में मतदान करने पहुंचे। मतदान के लिए लंबी लंबी कतारों में घंटों खड़े नजर आए। अपने अपने साधनों से मतदाता मतदान केंद्रों पर वोट करने पहुंचे।