मुंबई, 23 जून (वार्ता) ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका में निवेशकों के सुरक्षित गंतव्य का रुख करने से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 23 पैसे लुढ़ककर 86.79 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.56 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की गिरावट लेकर 86.75 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली होने से 86.86 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.67 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 86.56 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 23 पैसे लुढ़ककर 86.79 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।
