
दमोह.जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी मराहार दमयंती पुरम पहाड़ी एरिया में एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी भले हालात निर्मित हो गए. जैसे ही घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को मिली तो मौके पर सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई देहात रचना मिश्रा, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका आनंद कुमार, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस ने पहुंचकर अज्ञात मृतक की शिनाख्त की तो पता चला कि रिछी, थाना सिमरिया जिला पन्ना निवासी दयाराम लोधी पिता कुददुलाल लोधी उम्र 24-25 वर्ष के तौर शिनाख्त की गई, घटना के संबंध में जब परिजनों से पुलिस ने जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले घर से निकले थे, जो बातचीत चल रही थी लेकिन यह नहीं बता रहे थे कि कहां है फिलहाल पुलिस ने युवक की गला घोटकर हत्या मान रही है. मौकी पर डॉग स्क्वायड,फिंगरप्रिंट, एफएसएल और भी टीमों ने पहुंच कर बारीकी से जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप जा रहा है.
इनका कहना है
सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या समझ आ रही है परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
