नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख को लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज चैंपियनशिप के दूसरे चरण के ब्लिट्ज सेमीफाइनल में चीन की दिग्गज और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी होउ यिफान पर ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “लंदन में वर्ल्ड टीम ब्लिट्ज प्रतियोगिता के ब्लिट्ज सेमीफाइनल के दूसरे चरण में विश्व की नंबर वन खिलाड़ी होउ यिफान को हराने पर दिव्या देशमुख को बधाई। उनकी सफलता उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। यह कई उभरते शतरंज खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री की इस पोस्ट पर दिव्या देशमुख ने लिखा, “धन्यवाद, आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मुझे सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत सम्मान और प्रोत्साहन की बात है।”
Next Post
ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलेंगी जेमिमाह रॉड्रिग्स
Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 जून (वार्ता) भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 में हिट ब्रिस्बेन के लिए खेलेंगी। डब्ल्यूबीबीएल के गुरुवार को हुए ड्राफ्ट के दौरान रॉड्रिग्स को मेलबर्न स्टार्स ने अपनी पहली पसंद के रूप में चुना था, लेकिन ब्रिस्बेन हीट ने उन्हें […]

You May Like
-
5 months ago
दिव्यांगजनों को कल मिलेंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
-
9 months ago
विसर्जन जुलूस में विवाद के बाद युवक की हत्या
-
8 months ago
बच्चों के नियमित उपचार के लिए काउंसलिंग दें: गौरव
-
12 months ago
सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एडन मारक्रम को किया रिलीज
