इंदौर क्राइम ब्रांच: एमडी ड्रग्स के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग जगहों से तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 38 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक एक्टिवा और मोबाइल जब्त किए। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 38 लाख रुपए है।

पहली कार्रवाई में निम्बू उर्फ निमेश मिश्रा और नितिन बामनिया को सूर्यदेव नगर रिंग रोड से पकड़ा गया। इनके पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई में रिंकू उर्फ वैभव धामेलिया को पंचकुइया मुक्तिधाम के पीछे से गिरफ्तार कर 13 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। तीनों आरोपियों के बारे में विस्तृत जानकारी दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताएंगी।

Next Post

भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बीमार अस्पताल में भर्ती

Sat Jun 14 , 2025
इंदौर: इन दिनों शहर में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी बीते दिन अचानक अस्वस्थ हो गए। शरीर में कमजोरी और तेज बुखार की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत जूपीटर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की […]

You May Like