बोइंग के ड्रीमलाइनर की है, यह पहली घातक दुर्घटना

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) अहमदाबाद में गुरुवार को ड्रीमलाइनर विमान की दुर्घटना अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग के किसी 787 ड्रीमलाइनर विमान की पहली भीषण दुर्घटना है, जिसमें विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया और विमान में सवार करीब सभी लोग मारे गये हैं।

समाचारपत्र न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में परिचालन संबधी कई खामिया पहले सामने आती रही हैं, लेकिन इन विमानों के साथ अभी तक कोई जानलेवा हादसा नहीं हुआ था।

ड्रीमलाइनर भारत में पहली बार एयर इंडिया के बेड़े में 2012 में शामिल किये गये थे। ये विमान अपनी उच्च तकनीक, ईंधन की बचत और यात्रियों के लिये अधिक आरामदायक होने के कारण विश्वभर की एयरलाइनों की पंसद बने हुये हैं। एयर इंडिया के बेड़े में 2016 में शामिल एक ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान आज अपराह्न अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 230 यात्री, दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे।

Next Post

‘टैगोर के पैतृक घर पर हमला बंगला सांस्कृतिक धरोहर को मिटाने की कोशिश’

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमला कर उसे ध्वस्त करने की घटना को बंगला संस्कृति एवं विरासत को मिटाने की कोशिश करार दिया है और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने […]

You May Like