आयुष पाण्डेय का ज्यूडिशियल असिस्टेंट के पद पर दिल्ली कोर्ट में चयन

चितरंगी। रतनपुरवा निवासी आयुष पाण्डेय ने एक बार फिर से गांव एवं जिले का नाम रोशन करते हुये परिवार को गौरवांवित किया है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली डिस्ट्रीक कोर्ट का फाईनल रिजल्ट वर्ष 2024 का घोषित हुआ। जिसमें चितरंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम रतनपुरवा निवासी आयुष पाण्डेय पिता आदित्य पाण्डेय का 72वीं रैंक के साथ चयन हुआ है। आयुष को कुल 92.5 अंक मिला है। यहां बताते चले कि इसके पहले आयुष पाण्डेय का इसी वर्ष मार्च महीने में केन्द्र सरकार के वृत्त मंत्रालय अंतर्गत असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के पद पर चयन प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली में हुआ था। आयुष की इस उपलब्धि पर गुरू शीतलाधर द्विवेदी, संकठा प्रसाद पाण्डेय, सचितानंद पाण्डेय, आनेन्द्रधर पप्पू, रमाकांत पाण्डेय समेत अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है।

Next Post

परीक्षा परिणामों में लापरवाही पर प्राचार्य की वेतनवृद्धि रुकी

Tue Jun 3 , 2025
सागर। शासकीय बालक हाई स्कूल गढ़ाकोटा के प्राचार्य इन्दुनाथ तिवारी को म.प्र. सिविल सेवा नियम-1996 के तहत कमिश्नर सागर संभाग डा. वीरेन्द्र सिंह रावत द्वारा लघु शास्ति का दंड दिया गया है। कार्यालयीन आदेशानुसार तिवारी को बोर्ड परीक्षा परिणामों में अत्यंत खराब प्रदर्शन हेतु उत्तरदायी मानते हुए यह कार्रवाई की […]

You May Like