पुणे में झील में डूबने से चार किशोरों की मौत

मुंबई, 01 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में पुणे जिले के चाकन के पास एक झील में शनिवार को तैरते समय चार किशोरों की डूबने से मौत हो गयी।

अधिकारियों ने आज इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कल शाम को चारों शव पझर झील से बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार कल तैरते समय लड़के झील की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाए। जब ​​वे घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने अधिकारियों को सूचित किया। पीड़ितों की पहचान ओमकार बाबासाहेब हांगे (13), श्लोक जगदीश मानकर (11), प्रसाद शंकर देशमुख (11) और नैतिक गोपाल मोरे (12) के रूप में हुई है। ये सभी मेदंकरवाड़ी के रहने वाले थे। वे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से थे और रोजगार के लिए चाकन में आए हुए थे।

पुलिस के अनुसार, झील के किनारे लड़कों के कपड़े और जूते मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासी, चाकन पुलिस और ट्रेकिंग समूह बचाव प्रयासों में शामिल हुए और शाम तक चारों शव बाहर निकाल लिए गये।

Next Post

स्टालिन ने किया विधानसभा चुनाव का शंखनाद

Sun Jun 1 , 2025
चेन्नई, 01 जून (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम(द्रमुक) अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने रविवार को मदुरै में पार्टी की महत्त्वपूर्ण महासभा की बैठक की अध्यक्षता की जिससे वर्ष 2026 विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। इससे पहले उन्होंने शनिवार को 25 किलोमीटर लंबा […]

You May Like