इंदौर, 01 , जून (वार्ता)। सप्ताहांत सोना 250 रुपये तथा चांदी 700 रुपये सस्ती बिकी । इस दौरान चांदी सिक्का में भाव बने रहे।
कारोबार की शुरुआत सोमवार को सोना 96250 रुपये पर खुलने के बाद शनिवार के दिन 96000 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। चांदी में व्यापार की शुरुआत 98300 रुपये पर हुई और यह शनिवार को 97600 रुपये बिकी।
कामकाज में सोना ऊंचे में 96250 नीचे में 95900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 98300 तथा नीचे 97300 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चांदी सिक्का पूछपरख से मजबूत बताया गया। विदेशी बाजार में सोना 3290 डॉलर तथा चांदी 3291 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
