
रतलाम। आंधी तूफान व बारिश ने शहर में परेशानी खड़ी कर दी। शहर के जवाहर नगर में बिजली का पोल टूटा और मकान पर जाकर टीक गया। वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जिले के पिपलौदा में ओले गिरे। शुक्रवार को दिन दिनभर बादल छाए रहे। शाम को तेज हवा चली और फिर बारिश शुरू हुई। आंधी-तूफान से शहर में कई स्थानों पर पेड़ धराशाही हो गए। शहर के जवाहर नगर में बिजली का पोल भी टूट गया। पोल टूटकर मकान से जाकर टीक गया। बिजली नहीं होने से बड़ा हादस टल गया। वहीं पिपलौदा में ओले गिरे हैं। आंधी तूफान व बारिश ने शहर सहित जिले में परेशानी खड़ी की हैं। आंधी -तूफान के कारण बड़ी संख्या में विशालकाय पुराने व छोटे बड़े पेड़ धराशाई हो गए। तेज हवाओं के पहले रिमझिम तो कुछ रे में 15 से 20 मिनट तक तेज बारिश शुरू हुई। सडक़ों पर पानी हो गया। कुछ देर की बारिश से मौसम में ठंडक ला दी। वहीं बिजली की लुका-झुपी ने सभी को परेशान किया।
