सतना :जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा से सटे जंगल में तेंदूपत्ता के पेड़ पर एक व्यक्ति का 20-25 दिन पुराना शव लटका पाया गया. पुलिस द्वारा मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं. ग्राम पोखरवार के एक ग्रामीण ने चित्रकूट थाने में इस बात की सूचना दी कि हनुमान धारा से सटे जंगल में एक व्यक्ति का शव फंदे पर लटक रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए चित्रकूट थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.
ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 6 बजे हनुमान धारा के जंगल में अपने गांव के लोगों के साथ तेंदूपत्ता तोडऩे के लिए गया था. जंगल में पहुंचने पर सभी लोग अलग अलग हिस्से में बंटकर तेंदूपत्ता तोडऩे लगे. इसी दौरान जब तेंदूपत्ता के पेड़ पर जब उसने एक व्यक्ति का लटकते देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिकस गई. शोर मचाकर ग्रामीणों को भी बुला लिया और पुलिस को सूचना दी गई.
