गुजरे दस सालों में भारतीय राजनीति में सब बदल गया:नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में की जनसभा

चित्रकूट।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भगवान राम ने साढे ग्यारह वर्ष चित्रकूट के वनों में बिताये यहाँ आकर मैं खुद को धन्य समझता हूँ,उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि 10 साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है, राजनीति ऐसी ही होती है, यहां गुंडों का राज चलता रहेगा,लेकिन मोदी जी के आने बाद भारत की राजनीति में सब कुछ बदला है, ये चुनाव आप भाजपा को तो जीता ही रहे हैं, साथ ही आप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं।10 साल पहले भारत की राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक और तुष्टिकरण ही चलता था।

चित्रकूट की बेडीपुलिया स्थित मैदान मे जनसभा को सम्बोधित करते हुये श्री नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में जातिवाद, क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ लोहा लेते हुए, विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया और मंत्र रखा – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।आज देश में रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही, विकासवाद और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति चल रही है।उन्होंने कहा कि ये मोदी जी की संस्कृति है।जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है।उन्होंने ने सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूती देने का काम किया।एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था।लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आकर खड़ा हो गया है। श्री नड्डा ने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब चित्रकूट को भी शामिल कर लिया गया है।इसके यहां आने से चित्रकूट और बांदा की तस्वीर बदल जाएगी और यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। भ्रष्टाचारी हटाओ,घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं – भ्रष्टाचारियों को बचाओ।ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है।ये सब परिवारवादी लोग हैं।

इन्होंने किया सम्बोधित

इसके पूर्व जनसभा को सांसद प्रत्याशी आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी बांदा विधायक विधायक प्रकाश द्विवेदी जिला अध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी कोऑपरेटिव बांदा अध्यक्ष पंकज अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डॉक्टर आलोक कुमार पांडेय डॉक्टर अश्वनी कुमार अवस्थी देव त्रिपाठी बाबूलाल पटेल दशरथ प्रजापति सुरेश अनुरागी महेंद्र कोटार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान, डॉ रमेश सिंह चंदेल, रामरतन प्रजापति फूलचंद्र चंद्रवंशी रामवचन सिंह लालमन प्रजापति विनय साहू राहुल सोनी ज्ञानेंद्र यादव, विजय पांडेय सुनील शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष बांदा सुनील सिंह पटेल मानिकपुर विधायक लल्ली महाराज ने भी संबोधित किया।

इनकी रही उपस्थित

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर राजकुमार त्रिपाठी शिवाकांत पांडेय लवलेश सिंह पटेल सभासद विनीत प्यासी, सुनील जायसवाल कैलाश पटवा लवकुश यादव शंकर यादव राजेश पटेल राजा साहू बद्री बृजेंद्र शुक्ला सुनील पटेल हीरो मिश्रा जगदीश गौतम अर्चना सिंह आराधना यादव राखी चौबे विनीता द्विवेदी साधना सिंह सुनीता देवी हमें हजारों की तादाद में जनता जनार्दन की उपस्थिति रही।

Next Post

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से नौ लोगों की मौत

Fri May 10 , 2024
चेन्नई 09 मई (वार्ता) तमिलनाडु के दक्षिणी जिले में शिवकाशी के पास सेंगामालापट्टी गांव में गुरुवार को एक निजी पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद हुए भीषण विस्फोट में पांच महिलाओं सहित नौ श्रमिकों की मौत हो गयी और तेरह अन्य घायल हो गए। यहां पुलिस मुख्यालय में प्राप्त […]

You May Like