पेट्रोल और डीजल की कीमतें यथावत

नई दिल्ली 18 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में घटबढ़ के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.41 प्रतिशत उबलकर 62.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, लंदन ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की गिरावट लेकर 65.33 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सीरिया के रक्षा अधिकारियों ने सभी सशस्त्र गुटों के एकीकृत कमान के तहत विलय की घोषणा की

Sun May 18 , 2025
दमिश्क, 18 मई (वार्ता) सीरिया के रक्षा अधिकारियों ने शनिवार देर रात सभी सशस्त्र इकाइयों को राष्ट्रीय रक्षा ढांचे में एकीकृत करने की घोषणा की। सीरिया के रक्षा अधिकारियों के प्रमुख मुरहाफ अबू कसरा ने एक बयान में कहा कि सीरिया के विभिन्न सैन्य गुटों को एकीकृत कमान के तहत […]

You May Like