हिंसक जानवर को नहर में किया बंद

सीहोर। समीपस्थ तहसील मुख्यालय इछावर के ग्राम निपानिया सिक्का में गुरुवार की शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया जब ग्रामीणों ने एक तालाब की नहर में तेंदुए को घुसता देखा. ग्रामीणों ने तत्परता का परिचय देते हुए नहर के एक मुहाने को पत्थर से बंद कर वन विभाग को सूचित किया. जानकारी के अनुसार इछावर तहसील के ग्राम निपानिया सिक्का में तरबूज की फसल में सिंचाई कर रहे इरशाद पठान को एक तेंदुआ तालाब की नहर में घुसता दिखा. उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर नहर के पाईप पर पत्थर रख दिया ताकि वह बाहर न आ सके. इसके बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी. इस दौरान अंधेरा हो जाने के कारण वन विभाग का अमला आगामी कार्रवाई नहीं कर सका. वन परिक्षेत्र अधिकारी विरेन्द्र सिंह बिसोरिया ने बताया कि नहर में काफी अंधेरा होने के कारण यह तय नहीं हो पा रहा है कि वह तेंदुआ है या लकड़बग्गा. रेंजर ने बताया कि मौके पर अमला तैनात कर दिया है. इसके अलावा नहर में कैद हिंसक जानवर को पकडऩे के लिए भोपाल के वन विहार से संपर्क किया गया है.

Next Post

बारात ले जा रही स्कूली बस को किया जब्त

Fri May 16 , 2025
सीहोर।परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सड़क पर उतरी दोनों विभागों ने संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे पर वाहनों की चैकिंग की. इस दौरान एक स्कूल बस को जब्त किया गया. इस बस में बाराती भरे हुए थे. इसी तरह एक अन्य बस बिना परमिट सड़क पर दौड़ती पकड़ी गई. इससके अलावा […]

You May Like