
रोम 11 मई (वार्ता) डोपिंग मामले में तीन महीने के निलंबन के बाद मैदान पर लौटे इटली के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी यानिस सिनर ने अर्जेंटीना के मारियानो नवोन को हराकर इटालियन ओपन के अगले दौर में जगह बना ली है।
यानिस सिनर ने पुरुष एकल मुकाबले में घरेलु दर्शकों के सामने शानदार प्रदशर्न करते हुए मारियानो नवोन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया। उन्होंने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद पहली बार घरेलु दर्शकों के सामने खेलते हुए यह पहली जीत दर्ज की है यह उनकी लगातार 22वीं जीत है।
सिनर अगले दौर में नीदरलैंड के जेसपर डे जोंग से मुकाबला होगा।
