दोस्त निकले कातिल: युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश

जबलपुर: रांझी शोभापुर व्हीकल मोड के पास जंगल में युवक की हत्या कर लाश फेंक दी गई। मृतक की गुमशुदगी घमापुर थाने में दर्ज थी। पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटना स्थल में पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। कातिल कोई और नहीं बल्कि मृतक के दोस्त निकले है।

पुलिस के मुताबिक गोलू उर्फ अमन श्रीवास 22 वर्ष निवासी घमापुर निवासी का दोस्त शुभम तिवारी, साहिल डेनियम समेत अन्य के साथ आठ मई को बरगी घूमने गया था। इसके बाद उसके दोस्त तो वापिस आ गए थे लेकिन अमन वापिस नहीं लौटा। चिंतित परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन घमापुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही उसके दोस्तों पर शक जाहिर किया।
पहले किया गुमराह, फिर उगले राज
पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक के दोस्तों से पूछताछ की जिन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह किया उन्होंने बताया कि वह गोलू को साथ में लेकर बरगी गए थे जहां घूमने के बाद वापिस आए और उसे कांचघर के पास छोडक़र चले गए थे। जब पुलिस ने सघन पूछताछ की तो उन्होंने राज उगले।
आरोपियों के साथ पहुंची पुलिस
आरोपियों ने सघन पूछताछ मेें गोलू की हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि व्हीकल मोड के पास जंगल में उन्होंने हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था। जिसके पुलिस कातिलों को लेकर मौका-ए-वारदात में पहुंची जहां शव को बरामद किया गया। पुलिस ने साहिल और शुभम को गिरफ्तार कर लिया है इसके साथ ही वारदात के पीछे का कारण जानने आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
इनका कहना है
घमापुर से लापता हुए युवक की रांझी में हत्या की गई। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया जिन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही में शव को बरामद कर लिया गया है। वारदात किन कारणों से की गई है इसके संबंध में पूछताछ जारी है।
सतीष कुमार साहू, रांझी, सीएसपी

Next Post

चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्ता

Sun May 11 , 2025
जबलपुर: कुण्डम थाना अंतर्गत कसा नदी के पास ददरा टोला सहदरा में भतीजे ने चाची की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसने पूछताछ में बताया कि चाची घर में टकराव करवाती थी इसलिए मौत के घाट दिया। आरोपी को न्यायालय […]

You May Like

मनोरंजन