ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड और राजस्थान ने जीते स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली (वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की ट्रैक साइक्लिंग स्पर्धाओं गुरुवार को झारखंड की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं लड़कों के वर्ग में राजस्थान चैंपियन बना। बिहार की लड़कियों ने भी कड़ी टक्कर दी और तीसरा स्थान हासिल किया।

लड़कियों की श्रेणी में झारखंड ने दो स्वर्ण और एक कांस्य मेडल के साथ कुल 16 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस जीत में सबसे अहम योगदान टीम स्प्रिंट स्पर्धा में आए एक स्वर्ण पदक का रहा, जिससे टीम को सीधे 10 अंक प्राप्त हुए। राजस्थान ने तीन स्वर्ण पदक हासिल कर 15 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बिहार ने दाे रजत और एक कांस्य के जरिए 10 अंक जुटाकर तीसरी पायदान पर जगह बनाई। तीसरा स्थान प्राप्त करने में अहम योगदान टीम स्प्रिंट में आए एक रजत पदक का रहा। जिससे बिहार टीम को छह अंक प्राप्त हुए थे।

वहीं लड़कों के वर्ग में राजस्थान ने अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ कुल 19 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया। झारखंड ने एक स्वर्ण और दो रजत के साथ 14 अंक जुटाकर दूसरा स्थान हासिल किया। झारखंड की टीम स्प्रिंट में आई जीत निर्णायक रही। जिस वजह से वह महाराष्ट्र को पछाड़ने में सफल रहा। महाराष्ट्र ने दो स्वर्ण और एक रजत के दम पर 13 अंक के साथ तीसरा स्थान पाया।

 

Next Post

आरसीबी प्लेऑफ में अपने मजबूत पकड़ बनाने उतरेगी

Fri May 9 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) लगातार चार जीत और विराट कोहली की शानदार फॉर्म से उत्साहित रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) आईपीएल 2025 के 59वें मैच में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ प्लेऑफ में अपनी पकड़ मजबूत बनाने मैदान में उतरेगी। कल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में होने वाले […]

You May Like