भाजपा की दूसरी सूची जारी , एमपी से पांच नाम भी, इंदौर से लालवानी को फिर टिकट

भोपाल, 13 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से पार्टी के शेष पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी। पार्टी सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार इंदौर से मौजूदा सांसद शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा उज्जैन (अजा) से अनिल फिरौजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, धार (अजजा) से श्रीमती सावित्री ठाकुर और बालाघाट से श्रीमती भारती पारधी को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने इसके पहले मध्यप्रदेश के 24 प्रत्याशियों की घोषणा हाल ही में एकसाथ की थी। इस तरह राज्य की सभी 29 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छिंदवाड़ा को छोड़कर सभी 28 सीटों पर पार्टी का परचम लहराया था।

 

PRESS RELEASE–2nd list of BJP candidate GE to the for Lok Sabha Election 2024 on 13.03.2024

 

 

Next Post

भाजपा ने मध्यप्रदेश के शेष पांच और प्रत्याशी घोषित किए

Wed Mar 13 , 2024
भोपाल,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से पार्टी के शेष पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बुधवार देर शाम कर दी। पार्टी सभी 29 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार इंदौर […]

You May Like