रोजगार मेले में शिवराज ने दिए नियुक्ति पत्र 

भोपाल। शनिवार को 15 वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया गया. रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। जबकि 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इसी क्रम में भोपाल के समन्वय भवन में भी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नए वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है. 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य है. इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ही पूरी ताकत के साथ जुटी है.

चौहान ने कहा कि युवाओं को शिक्षा और योग्यता प्राप्त करने के बाद रोजगार मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 लाख शासकीय पदों पर नए अवसर सृजित किये हैं। इसमें से 51,000 मित्रों, जिनमें 200 से अधिक भोपाल में उपस्थित हैं, उनको नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल शासकीय नौकरी नहीं, स्वरोजगार के माध्यम से भी रोजगार के अवसर निर्मित हो रहे हैं. मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं.

Next Post

यह हमला भारत की आत्मा पर हुआ, हम आतंकियों की कमर तोड़ देंगे - सिंधिया

Sat Apr 26 , 2025
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर पहुंचते ही पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह हमला भारत की आत्मा पर आक्रमण है। अब देश का हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर ऐसा जवाब देगा, जिससे आतंकवादियों की कमर टूट जाएगी […]

You May Like

मनोरंजन