सुबह परीक्षा और शाम को परिणाम घोषित

 

451 परीक्षार्थी में से 357 उत्तीर्ण, 79 प्रतिशत रहा परिणाम

 

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा बी.सी.ए. प्रथम वर्ष 2024-25 (एन.ई.पी.) का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि बी.सी.ए. प्रथम वर्ष 2024-25 (एन.ई.पी.) के अंतिम प्रश्न पत्र की परीक्षा शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 को ही प्रातः पाली में समाप्त हुई है, जिसमें कुल 451 परीक्षार्थी में से 357 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम लगभग 79 प्रतिशत रहा। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने पुनः प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य में संलग्न पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. आर.के. बघेल, संकायाध्यक्ष गणितीय विज्ञान संकाय प्रो. जे.के. मैत्रा, डॉ. सिमी सैमुअल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि टंडन, प्रभारी उपकुलसचिव अभयकांत मिश्रा, सहायक कुलसचिव ज्योति खराड़ी, राम प्रताप वर्मा, प्रवीण जयसवाल आदि उपस्थित थे।

 

मप्र में इस सत्र का पहला परीक्षा परिणाम

रादुविवि ने ही मध्यप्रदेश में इस सत्र का पहला परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके अलावा पिछले वर्ष भी विश्वविद्यालय द्वारा 5 परीक्षा परिणाम परीक्षा के अंतिम दिन घोषित किए गए थे एवं 3 परीक्षा परिणाम परीक्षा समाप्ति के दूसरे दिन घोषित किए गए थे। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा परीक्षा प्रारंभ होने के दिन से ही परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य की सतत् निगरानी और मार्गदर्शन से यह संभव हो रहा है। विश्वविद्यालय अन्य परीक्षाओं को भी शीघ्र सम्पन्न कर अपने ध्येय वाक्य ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम’ को सार्थक करने का अथक प्रयास कर कर रहा है।

Next Post

राज्य सरकार सेवा भाव के साथ जन-कल्याण के लिए कर रही है कार्य: यादव

Fri Apr 25 , 2025
भोपाल, 25 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। आधिकारिक जानकारी में डॉ यादव कहा कि प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) […]

You May Like