ऊर्जाधानी में लू का प्रकोप लोग चिकित्सकों के शरण में

लगातार उछल रहा तापमान, पहुंचा 43 डिग्री के पार

सिंगरौली :ऊर्जाधानी में लगातार तापमान उछल रहा है। वही इस बीच लू के भयंकर प्रकोप से लोगबाग बीमार होकर चिकित्सकों के शरण में जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आज दिन रविवार का अधिकतम तापमान 43.2 एवं न्यूनतम 29 डिग्री रहा है। किन्तु तापमान 44-45 डिग्री जैसे महसूस हो रहा था।दरअसल सूर्य देवता इन दिनों से आसमान से आग के गोले की तरह धूप बरसा रहे हैं।

कल शनिवार को भी तापमान इस तरह बढ़ा था कि सुबह 9 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वही आज दिन रविवार की शाम 5 बजे तक लू का प्रकोप एवं तापमान का लोगबाग सामना कर रहे थे। शाम 5 बजे ऊर्जाधानी का तापमान 41 डिग्री था। वही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी दिनोंं में ऊर्जाधानी और तपेगी तथा लू का व्यापक असर रहेगा।

Next Post

ट्रामा सेन्टर का वाटर कूलर फेल, मरीज परेशान

Mon May 6 , 2024
सिंगरौली : जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर के आकस्मिक वार्ड के सामने लगे वाटर कू लर शोपीस बनकर रह गया है। यहां का वाटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण मरीजों को शीतल पेयजल के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है।दरअसल ट्रामा सेन्टर बैढऩ […]

You May Like