राजमाता माधवी राजे की तबियत और ज्यादा बिगड़ी, महाआर्यमन दिल्ली रवाना

ग्वालियर: राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत और ज्यादा बिगड़ गई है। महाआर्यमन सिंधिया आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली रवाना हो गए हैं।
गुना-शिवपुरी से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया आज कोलारस और शिवपुरी विधानसभा के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करने वाले थे। लेकिन उनका आज का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।

बताया गया है कि महाआर्यमन सिंधिया अपनी दादी राजमाता माधवी की तबियत बिगड़ने के कारण दिल्ली चले गए हैं। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के भी आज शाम दिल्ली जाने की खबर है।

Next Post

इंदौर की नाबालिग घर से भागकर उज्जैन पहुंची फोन पर बात करते हुए होटल की छत से कूदी

Sun May 5 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन :घर से भागकर इंदौर की नाबालिग लड़की शनिवार रात को उज्जैन पहुंची थी। रविवार को सुबह फोन पर बात करते हुए होटल की छत से कूद गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद […]

You May Like

मनोरंजन