इंदौर की नाबालिग घर से भागकर उज्जैन पहुंची फोन पर बात करते हुए होटल की छत से कूदी

उज्जैन :घर से भागकर इंदौर की नाबालिग लड़की शनिवार रात को उज्जैन पहुंची थी। रविवार को सुबह फोन पर बात करते हुए होटल की छत से कूद गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में लड़की की मां-बहन के आने के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया। खाराकुआं पुुलिस मामले की जांच कर रही है।खाराकुआं पुुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी नाबालिग लड़की घर से भागकर उज्जैन आई थी। रविवार को सुबह सूचना मिली कि लड़की कार्तिक चौक स्थित मणिभ्रद होटल गिर गई है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि लड़की की मां-बहन उज्जैन आ चुकी है। मां ने बताया कि वह शनिवार को बगैर बताए घर से निकल गई थी। इंदौर के एमजी रोड़ थाने में इसकी गुमशुदगी दर्ज है। मामले की आगे जांच की जा रही है। लड़की की हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया। पुलिस 5 युवकों से पूछताछ कर रही।

कूदी या गिर गई… पता नहीं

सूरज पांडे ने बताया कि रविवार की सुबह जब हम लोग उज्जैन में दर्शन के लिए निकलने की तैयारी के साथ ही लड़की के परिजनों के आने का इंतजार कर रहे थे तभी लड़की फोन पर बात करते हुए अपने कमरे से निकली और कुछ ही देर में वह होटल के बगल वाले हिस्से में गिर गई। लड़की होटल के बगल के एक मकान की छत पर गिरी हुई थी। उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए। पांडे ने बताया कि लड़की गिरी है या कूदी यह कहना मुश्किल है। उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही लड़की की बहन और मां भी आ गई। उज्जैन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही चिकित्सकों की सलाह पर उसे इलाज के लिए इंदौर भेज दिया है।

डॉक्टर की सलाह पर लड़की को इंदौर ले गए परिजन

पुलिस ने बताया कि इंदौर निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा शनिवार रात को घर से भाग गई थी। छात्रा के घर पर शनिवार को उसकी सहेली और ब्वॉयफ्रेंड आया था। मां को इसकी जानकारी लगी तो उसने छात्रा को डांट लगा दी थी।बस में चंद्रप्रकाश पुत्र संतोष कुमार मिश्रा उम्र 20 वर्ष निवासी खटौली पोस्ट परासी दुबे खतौली सोनभद्र उत्तर प्रदेश, सूरज पुत्र कामेश्वर पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम घूरमा संत नगर राबटसगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश, रूद्र पुत्र अमरेशचंद्र पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी घुबास खुर्द, राबटसगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश, अक्षय पुत्र संतोष दुबे व एक नाबालिग मिला था।

युवकों ने होटल संचालक को बताया था कि वह उज्जैन दर्शन करने व पूजन करने आए हैं। सुबह दस बजे ट्रेन है वापस वाराणसी जाना है। रविवार सुबह छात्रा ने अपने घर पर चंद्रप्रकाश के मोबाइल से घर पर बात की थी। इसके बाद वह होटल की छत पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। जिससे वह होटल की पड़ोसी की छत पर गिर गई थी। इसकी जानकारी लगने पर सभी युवक व होटल संचालक उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।छात्रा को उपचार के लिए उसके स्वजन जिला अस्पताल से रैफर करवाकर इंदौर ले गए। इंदौर में ही एमजी रोड थाने में छात्रा के अपहरण का केस दर्ज है।

सोनभद्र के युवकों को बस में मिली थी लड़की

ओंकारेश्वर से दर्शन कर उज्जैन आ रहे ५ युवकों को लड़की बस में रोते हुए मिली थी। युवकों ने उज्जैन पहुंचने पर लड़की की बात मोबाइल पर परिवार वालों से बात कर दी थी। लड़की को साथ लेकर आए सोनभद्र के सुरज पांडे ने बताया कि वे और उसके चार अन्य साथी ओंकारेश्वर में आयोजित एक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद उज्जैन दर्शन के लिए आ रहे थे। बस में एक अन्य सीट पर लड़की लगातार रो रही थी और उसकी किसी से फोन पर बातचीत भी चल रही थी।

इस पर हमारा ध्यान था। रास्ते में लड़की से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह डरी-सहमी थी। किसी से बात करने को तैयार नहीं थी। उज्जैन आने पर लड़की से सहजता के साथ बात की और उसके संबंध में जानकारी प्राप्त की। लड़की ने बताया कि वह घर से बगैर बताए आ गई है। उसके पास वापस लौटने के रुपए नहीं है, तब लड़की से परिवार वालों का नंबर लेकर मोबाइल पर बात करा दी थी।

रात के १० बज जाने के कारण लड़की के परिवार वालों ने कहा कि वह लड़की को अपने साथ रख लें, कुछ देर में उज्जैन आकर ले जाएंगे। काफी देर तक कोई नहीं आया तो पांचों लड़के लड़की को अपने साथ लेकर कार्तिक चौक स्थित मणिभद्र होटल लेकर आ गए। यहां पर होटल स्टाफ से अनुरोध कर लड़की को अलग कमरे में ठहराने के बाद अपने कमरों में चले गए।

Next Post

वोटिंग से पहले चंबल में गर्मी और लपट का कहर पारा पहुंचा 41 पर

Sun May 5 , 2024
ग्वालियर: लोकसभा चुनाव में आगामी 7 मई को होने वाले मतदान के लिए आज रविवार 5 मई को शाम 6 बजे शोर गुल वाला चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं, प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर सकेंगे। उधर चुनाव प्रचार थमने से पहले आज सभी राजनीतिक दलों और […]

You May Like