तेंदुआ पकडऩे गई टीम के चौकीदार पर हमला

खंडवा:तेंदुए को पिंजरे में कैद करने गई वन विभाग की टीम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने चौकीदार की गर्दन पकड़ ली। उसका उपचार कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि दो दिन पहले पुनासा के अंजनियां में किसान राजकुमार और रविंद्र खेत में पानी देने खेत में पहुंचे। रविंद्र और राजकुमार पर तेंदुए ने हमला कर दोनों को घायल कर दिया था।

सूचना पर वनरक्षकों की टीम पहुंची। शाम 5 बजे खेत के पास में पिंजरा रखा। पिंजरे में मांस के टुकड़े रखे। निगरानी के लिए ग्रामीण और फॉरेस्ट अमला था। तेंदुआ खेत से बाहर तो निकला, लेकिन पिंजरे में न जाकर चौकीदार की गर्दन पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

Next Post

दक्षिणी सभ्यता के आगोश में ओंकारेश्वर व माँ नर्मदा

Sun May 5 , 2024
हजारों लोग ओंकारेश्वर के नर्मदाघाटों पर पहुंचे,ये 12 मई तक रहेंगे ओंकारेश्वर: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर साउथमय हो गई हैै। दक्षिणभारतीय तीरीके से मंदिरों में पूजा करते लोग दिख रहे हैं। हजारों लोग ओंकारेश्वर के नर्मदाघाटों पर पहुंचे हैं। ये 12 मई तक रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों के मंत्र उपचार के […]

You May Like