‘ईकोफिक्स’ तकनीक से दिल्ली की सड़कों की टिकाऊ मरम्मत का रास्ता खुलेगा: प्रवेश

नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शनिवार को स्टील स्लैग आधारित इंस्टेंट पॉटहोल रिपेयर तकनीक ‘ईकोफिक्स’ का सफल तकनीकी ट्रायल किया।

दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा “दिल्ली की जनता को बेहतर, सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़कें देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘ईकोफिक्स’ तकनीक का ट्रायल सफल रहा और इससे हमें मानसून से पहले सड़कों की समयबद्ध और टिकाऊ मरम्मत करने में बड़ी मदद मिलेगी। यह तकनीक केवल गड्ढों को भरने का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास को मज़बूत करने का काम करेगी। दिल्ली अब स्मार्ट और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रही है।”

उन्होंने बताया कि इस तकनीक को लागू करने वाली कंपनी ने 2.5 साल की वारंटी देने का वादा किया है। अगले ढाई वर्षों तक यदि किसी भी तरह की मरम्मत की आवश्यकता होगी, तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी।

उन्होंने कहा कि यह हरित पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ (कचरे से संपत्ति) विज़न को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिसमें औद्योगिक अपशिष्ट को उपयोगी संसाधन में बदलकर टिकाऊ बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार और पीडब्ल्यूडी इस तकनीक का विस्तृत मूल्यांकन कर रही है, ताकि इसे बड़े पैमाने पर लागू किया जा सके। आने वाले समय में ‘ईकोफिक्स’ दिल्ली को गड्ढामुक्त, सुरक्षित और नवाचारयुक्त सड़कें देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Next Post

अमेरिका से व्यापार समझौते पर बने टास्क फोर्स

Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, पश्चिम एशिया, चीन, जापान, लैटिन अमेरिकी देश तथा अफ्रीकी संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौतता (एफटीए) पर नये सिरे से विचार करने तथा अमेरिका […]

You May Like