कैमरून में आतंकवादी हमले में 12 सैनिक मारे गये

याउंडे, 27 मार्च (वार्ता) कैमरून में जिहादी आतंकवादियों के हमले बहुराष्ट्रीय संयुक्त कार्य बल (एमएनजेटीएफ) के कम से कम 12 सैनिक मारे गए और लगभग 10 अन्य घायल हो गये।

कैमरून के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जिहादी आतंकवादियों ने एमएनजेटीएफ पर हमला किया, जिसमें कम से कम 12 सैनिक मारे गए और लगभग 10 अन्य घायल हो गए। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमला सोमवार रात से मंगलवार तक हुआ। आतंकवादियों ने लेक चाड बेसिन कमीशन के एमएनजेटीएफ के सेक्टर III, वुल्गो (नाइजीरिया में) इलाके में रक्षा और सुरक्षा बलों की एक मिश्रित चौकी पर हमला किया, जो कैमरून की सीमा के करीब थी। बयान के अनुसार आतंकवादियों ने हमले के दौरान कई हल्के सामरिक वाहनों में ‘उन्नत हथियारों’ का इस्तेमाल किया, क्योंकि उनका शक्तिशाली अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संस्थाओं के साथ स्पष्ट गठबंधन था। बयान में कहा गया है कि सभी घायल सैनिकों को चाड की राजधानी एन’जामेना भेजा गया है। एक दशक से अधिक समय से बोको हराम जैसे आतंकवादी संगठन लेक चाड बेसिन में सक्रिय हैं।

Next Post

इजराइल ने गाजा से एयरबेस की ओर दागे गए प्रक्षेपास्त्र को मार गिराया

Thu Mar 27 , 2025
यरुशलम, 27 मार्च (वार्ता) इजरायल की वायु रक्षा प्रणालियों ने गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल में वायु सेना बेस की ओर दागे गए एक प्रक्षेप्य को मार गिराया। यह जानकारी इजरायल की सेना ने बुधवार को दी। सेना ने कहा, “थोड़ी देर पहले उत्तरी गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल की […]

You May Like