पति ने पत्नी की हत्या कर एक्सीडेंट दिखाया, आरोपी पकड़ा

ग्वालियर। एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस मर्डर को एक्सीडेंट दिखाने के लिए उसने रोड पर लाश फेंक दी। मामला कंपू इलाके का है। पुलिस भी हादसा मान रही थी। पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मर्डर का खुलासा हुआ।

पुलिस ने महिला के पति प्रदीप गुर्जर, ससुर रामवीर गुर्जर, चचेरा देवर बनवारी उर्फ मिश्री, सोनू गुर्जर पर हत्या व हत्या का षड्यंत्र करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और यह पता लगाने का प्रयास किया कि सडक़ हादसे का यह नाटक किस तरह रचा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि कुछ समय पहले एक क्राइम सीरियल में देखा था कि किस तरह हत्या को आरोपी सडक़ हादसे में बदलकर कई सालों तक पुलिस से बचते रहे थे। उसका सोचना था कि सडक़ हादसा दिखाऊंगा तो मायके वाले भी विरोध नहीं करेंगे और कोई कुछ समझ भी नहीं पाएगा।

सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि पूजा की ग्वालियर से नौगांव लौटते समय शीतला रोड पर सडक़ हादसे में मौत की सूचना मिली थी। हादसे के समय उसके साथ उसका पति प्रदीप गुर्जर भी था, जिसे मामूली चोट आई थी। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस इसे सडक़ हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन कुछ बातें पुलिस को समझ नहीं आ रही थीं। जांच को आगे बढ़ाया तो प्रदीप गुर्जर की सुनाई कहानी और घटनास्थल पर मिले साक्ष्य मेल नहीं खा रहे थे। इधर, मायके पक्ष ने प्रदीप पर 5 लाख रुपए के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही थी। अब जाकर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है।

Next Post

1956-57 के रिकॉर्ड से उपजी नामांतरण की समस्या का समाधान करने के प्रयास जारी - कैबिनेट मंत्री काश्यप

Sun Mar 16 , 2025
  नवभारत न्यूज रतलाम। वर्ष 1956-57 के रिकॉर्ड से नामांतरण में आ रही समस्या के समाधान के लिए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से चर्चा हुई है और मुख्य सचिव एवं राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को भी जल्द समाधान करने को कहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संज्ञान […]

You May Like