भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो रही है. सोमवार को मैथमैटिक्स सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की गई. राजधानी भोपाल के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रो पर विद्यार्थी पहुंचे. शासकीय नवीन उत्कृष्ठ विद्यालय में परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों ने अपने पेपर को लेकर जानकारी साझा की. परीक्षार्थी विशाल ने बताया की उनके लिए पेपर आसान रहा. उन्होंने सभी सवालों को हल किया है.
सवालों को हल किया
गौरव ने बताया कि मैथ का सब्जेक्ट उनके लिए थोड़ा टफ होता है. परीक्षा के दौरान 2 सवालों को वह टाइम मनेजमेंट के चलते वह सॉल्व नहीं कर पाए. इसके अलावा हर्ष, खुशबू, रिया, ज्ञान, वैभव और रोहित ने बताया की उनके पेपर भी ठीक रहे. विद्यार्थियों को आशा है कि वह मैथ सब्जेक्ट में पास हो जायेंगे. सभी ने बताया कि पेपर बहुत ज्यादा कठिन नहीं रहा. सवालों को हल किया गया है. हायर सेकण्डरी के विद्यार्थियों ने मनोविज्ञान का पेपर दिया. विद्यार्थियों ने बताया कि उनका पेपर बहुत ही अच्छा गया. विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नो के उत्तर लिखे।
जिलों में नकल प्रकरण निरीक्षण दल द्वारा बनाए गए
विभाग के पीआरओ मुकेश मालवीय ने परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी साझा की. उन्होंने ने बताया कि सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रदेश के जिलों में नकल प्रकरण निरीक्षण दल द्वारा बनाए गए. सागर, सतना, शिवपुरी और रतलाम जिले में मैथमेटिक्स की परीक्षा के दौरान एक- एक नकलची पकड़ाए है. जबकि मनोविज्ञान की परीक्षा में एक भी नकल का केश सामने नहीं आया है. टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है. भोपाल के शासकीय और निजी स्कूलों परीक्षा केंद्रो पर समयानुसार सुबह के 8. 30 बजे से ही परिक्षार्थीयों की तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. परीक्षा को लेकर बच्चों ने अपने बेहतर हो रहे पेपर को लेकर जानकारी भी साझा की.
