पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 08 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.04 प्रतिशत उबलकर 67.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह इस दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की छलांग लगाकर 70.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

ट्रम्प ने कनाडा के डेयरी, लकड़ी पर पारस्परिक शुल्क लगाने की दी चेतावनी

Sat Mar 8 , 2025
वाशिंगटन, 08 मार्च (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर कनाडा टैरिफ कम नहीं करता है तो वह उसके डेयरी और लकड़ी उत्पादों पर टैरिफ लगाएंगे। श्री ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में अपने संबोधन में कहा, “कनाडा वर्षों से लकड़ी एवं डेयरी उत्पादों पर हमको […]

You May Like