पुलिस के साथ प्रेमी के मंडप में पहुंच गई युवती

ग्वालियर: एक युवती पुलिस के साथ शादी के मंडप में पहुंच गई जहां उसका प्रेमी दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। युवती का आरोप था कि युवक ने उससे दोस्ती कर उससे शादी का वादा किया, लेकिन अचानक उससे बात करना बंद कर दी। दूसरी युवती से शारी करने जा रहा था। इस पर युवती महिला थाने पहुंची और अपने साथ हुई घटना को बताया। पीड़िता पुलिस को लेकर मंडप में पहुंच गई। इसके बाद तो यहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देख आरोपित भाग निकला। उसकी तलाश चल रही है।
जड़ेरुआ स्थित जाट धर्मशाला के पास रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसकी मुलाकात 2020 में सुभाष नगर निवासी युवक से हुई थी। उसने शादी का झांसा देकर संबध भी बनाए। साढ़े तीन साल तक उसे गुमराह करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। अचानक उसने बात करना बंद कर दी।
जब युवती ने पता किया तो सामने आया कि 26 अप्रैल को युवक की दूसरी युवती से शादी है। पीड़िता थाने पहुंच गई। शादी से पहले मंडप का कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस पीड़िता के साथ मंडप में पहुंच गई। यहां पुलिस और युवती को देखकर शादी में आए लोग घबरा गए। यहां अफरा-तफरी मच गई और आरोपित यहां से फरार हो गया।

Next Post

राष्ट्र के निर्माण एवं नए भारत की आधारशिला रख रही महिलाएं

Fri Apr 26 , 2024
इंदापुरकर की स्मृति में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का समापन ग्वालियर: नारी के बिना दुनिया अधूरी है। महिला सशक्तीकरण के लिए बिना भेदभाव समान अवसर जरूरी है। आज की नारी सशक्त है। पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राष्ट्र के निर्माण एवं नए भारत की आधारशिला रखने में […]

You May Like