ईमानदारी की मिसाल: सफाईकर्मियों ने झाड़ू लगाकर खोजा दो लाख का ब्रेसलेट

56 दुकान पर गुम हुआ था तेलंगाना की महिला का कीमती आभूषण, पुलिस ने होटल जाकर लौटाया

इंदौर. शहर की 56 दुकान पर घूमने आई तेलंगाना की महिला का दो लाख रुपए मूल्य का सोने का ब्रेसलेट गुम हो गया. महिला ने तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी, जिसके बाद सफाईकर्मियों को बुलाकर पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगवाई गई. इस प्रयास से ब्रेसलेट मिल गया और पुलिसकर्मियों ने होटल जाकर उसे महिला को सौंप दिया.

तुकोगंज पुलिस ने बताया कि तेलंगाना निवासी महिला अपने परिचितों के साथ 56 दुकान घूमने आई थी. वहां भीड़ में उसका ब्रेसलेट गिर गया. घबराई महिला ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी शिवकुमार और मालती को इस बारे में बताया. पुलिसकर्मियों ने तुरंत नगर निगम के सफाईकर्मियों को बुलाया और पूरे क्षेत्र में झाड़ू लगवाई. कड़ी मशक्कत के बाद कीमती ब्रेसलेट मिल गया. इसके बाद पुलिसकर्मी महिला के होटल पहुंचे और उसे ब्रेसलेट लौटाया. ब्रेसलेट पाकर महिला ने इंदौर पुलिस की प्रशंसा की और पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया. यह शहर की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता का उदाहरण बन गया. तुकोगंज पुलिस पहले भी कई बार ऐसे गुम हुए सामानों को ढूंढकर यात्रियों को लौटा चुकी है. हर माह 56 दुकान क्षेत्र में ऐसी एक-दो घटनाएं होती हैं, जिनमें पुलिस लोगों की मदद करती है.

Next Post

एनएच 30 पर भीषण सडक़ दुर्घटना में दंपत्ति समेत बेटी की मौत

Thu Feb 20 , 2025
बेटा और वृद्ध महिला की हालत गंभीर, महाकुंभ से लौट रहा था परिवार नवभारत न्यूज सतना . राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मैहर जिले के नरौरा गांव के निकट हुए भीषण सडक़ हादसे में जहां एक्सयूवी  सवार दंपत्ति सहित उनकी बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं बेटा और […]

You May Like